पूर्व MLA दिवंगत भसीन की जयंती पर वैशाली नगर लोकांगन में हुई पुष्पांजलि सभा, विधायक रिकेश सेन ने पुष्प अर्पित कर किया नमन

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक विद्यारतन भसीन की जयंती पर आज वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन सहित भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका पुण्य स्मरण किया। लोकांगन वैशाली नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रिकेश सेन ने उन्हें सरल व्यक्तित्व का लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि भसीनजी ने दुर्ग जिले में भारतीय जनता पार्टी को सुदृढ़ बनाने में अपना अहम योगदान दिया था।

भिलाई निगम महापौर रहते हुए जहां उन्होंने क्षेत्र के विकास में अभूतपूर्व कदम उठाए वहीं वैशाली नगर में उनके मार्गदर्शन में ही हम लोगों ने घर घर भाजपा की जनउपयोगी योजनाओं को पहुंचाते हुए क्षेत्रवासियों को केंद्र की योजनाओं का लाभ दिलाया। उनकी जयंती पर पुरूषोत्तम देवांगन, अमर सोनकर, त्रिलोचन सिंह, अशोक गुप्ता, अमित मिश्रा, महेश वर्मा, विजय शुक्ला, रमेश चेलक, छोटेलाल चौधरी, मुन्ना आर्य, चिन्ना राव, भोला साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...