कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस: नागपुर की रैली में उमड़ा जनसैलाब, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वोरा बोले- मुझे गर्व है कि मैं कांग्रेस का सिपाही हूं…

नागपुर। नागपुर में आज कांग्रेस अपना 139 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत निर्माण की दिशा में काम किया है और यह पार्टी संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित है। गुरुवार को कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में विशाल रैली हुई। 139 वें स्थापना दिवस के मौके पर हैं तैयार हम – राष्ट्रीय रैली में देश भर से लाखों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका जा रहा है। खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जनता का कल्याण और देश के लोगों की प्रगति है। कांग्रेस, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।’

इस रैली में शामिल होने छत्तीसगढ़ से करीब 25 हजार कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता नागपुर के लिए रवाना हुए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने उत्साहपूर्वक रैली में हिस्सा लिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, उन्हें इस बात पर गर्व है कि वे कांग्रेस पार्टी के सिपाही हैं।

पिछले 138 साल से कांग्रेस पार्टी ने पूरी ईमानदारी से न सिर्फ भारत की आजादी के लिए संघर्ष किया बल्कि भारत को खुशहाल, समृद्ध और उन्नत देश बनाने की दिशा में पूरी ईमानदारी से काम किया। लोकतंत्र की भावना के अनुरूप कार्य करते हुए कांग्रेस ने समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर उल्लेखनीय फैसले किए हैं। कांग्रेस पार्टी ने जनता के आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। समुचित विकास के लिए योजना आयोग की स्थापना, किसान और पशुपालकों की समृद्धि के लिए हरित क्रांति और श्वेत क्रांति लाने का काम किया।

वोरा ने कहा कि, तकनीकी सशक्तिकरण के लिए आईटी क्रांति, सुगम जीवन एवं व्यापार के लिए टैक्स सुधार अधिनियम, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उदारीकरण, देश के नौनिहालों के लिए मिड-डे मील और आरटीई, पारदर्शिता के लिए आरटीआई जैसे नियम लागू किये। ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए मनरेगा जैसी योजना लागू की गई। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला आरक्षण बिल लाने का काम किया गया। वोरा ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस पार्टी ने ऐसे अनगिनत फैसले किये जिनके कारण देश की समृद्धि और विकास का मजबूत ढांचा तैयार हो गया है। भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी देश को तरक्की और विकास के मार्ग पर ले जाने की दिशा में सार्थक भूमिका निभाती रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...