CG में मालगाड़ी हुई हादसे का शिकार: भिलाई स्टील प्लांट का आयरन ओर ले जाने वाली मालगाड़ी पटरी से उतरी… एक डब्बा पलटा… दो ट्रैक से हुए बाहर

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में आयरन ओर लोडिंग करने माइंस जा रही माल गाड़ी का डिब्बा पलट गई। बताया जा रहा है कि राजहरा माइंस जाने के दौरान दल्ली राजहरा के गांधी चौक के पास ये हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी का एक डिब्बा पलट गया जबकि दो दो डब्बा ट्रैक से बाहर हो गया। दल्ली राजहरा माइंस से भिलाई स्टील प्लांट आयरन ओर ले जाने वाली मालगाड़ी हादसे का शिकर हुआ है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी भिलाई से कच्चा लोहा खाली कर दल्लीराजहरा माइंस वापस माल भरने आ रही थी, तभी अचानक डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा गांधी चौक के पास हुआ है। एक डिब्बा पलटने के साथ दो डब्बा ट्रैक से बाहर हो गया है। पलटी मालगाड़ी की जानकारी मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...