छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के सचिव बनाए गए संजय गर्ग: 300 मेट्रिक टन चावल भगवान राम के ननिहाल से अयोध्या के लिए किया गया रवाना

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में दुर्ग से संजय गर्ग को प्रदेश सचिव का दायित्व दिया गया। आज रायपुर में आयोजित मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स द्वारा एकत्रित सुगंधित 300 मेट्रिक टन चावल भगवान राम के ननिहाल से अयोध्या के लिए रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव, कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर के सांसद सुनील सोनी, समाजसेवी सुनील रामदास अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ के राइस मिलर्स प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सभी अतिथियों का छत्तीसगढ़ राइस मिलर्स की ओर से सम्मान किया गया एवं राइस मिलर्स के द्वारा अपनी मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को दिया गया। दुर्ग राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनीत जैन,आशीष अग्रवाल, अभिषेक पाटनी,विनीत गुप्ता, घीसू जैन, गोपी जुमनानी आशीष जैन,विनय भूतड़ा एवं अग्रवाल समाज दुर्ग से संजय रुंगटा कैलाश रुंगटा मनोज अग्रवाल, पंकज कीर्तुका,आशीष अग्रवाल,नवल अग्रवाल सहित सभी लोगों ने संजय गर्ग को बधाई दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...