पेट्रोल डीजल की कमी नहीं… दुर्ग जिला प्रशासन ने सभी नागरिको से की अपील, पेट्रोल पम्पों में नियमित रूप से पेट्रोल-डीजल की हो रही आपूर्ति, आवश्यकता अनुसार ही डलवाए फ्यूल

– बाएं- पेट्रोल-डीजल के लिए लगी लाइन, दाएं- सी.पी. दिपांकर, खाद्य नियंत्रक, दुर्ग

  • कल से पेट्रोल-पंप में लग रही लंबी-लंबी लाइन, लोगों को हो रही परेशानी
  • ड्राइवर्स के हड़ताल की वजह से पंप में फ्यूल खत्म होने का लोगों में डर
  • खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर ने कहा जिले में नही है पेट्रोल-डीजल की कमी

दुर्ग। ट्रक ड्राइवर्स के हड़ताल की वजह से लोगों के मन में ये भ्रम बैठ गया है की पेट्रोल पंप में फ्यूल खत्म हो जाएगा। इसी मामले में दुर्ग जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि, दुर्ग जिले में पेट्रोल डीजल की कमी नहीं है, पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। परन्तु व्यक्तियों द्वारा अधिक पेट्रोल/डीजल पम्पों से खरीदने का प्रयास किया जा रहा है। वास्तव में पेट्रोल/डीजल की कमी नहीं है, किन्तु वाहन चालकों की हड़ताल के कारण पेट्रोल / डीजल की नियमित आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हुई है।

दुर्ग जिले के खाद्य नियंत्रक सी. पी. दिपांकर के अनुससार जिला प्रशासन एवं ऑयल कंपनी के द्वारा ऑयल डिपो से पेट्रोल पम्पों को नियमित रूप से पेट्रोल / डीजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र ही पर्याप्त आपूर्ति की व्यवस्था बहाल हो जावेगी। सभी पेट्रोल / डीजल उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे आवश्यकता अनुसार ही वाहनों में पेट्रोल / डीजल भरवाकर व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...