रिसाली निगम ऑफिस में बनाया जा रहा है आयुष्मान कार्ड… विश्वकर्मा योजना के लिए प्रशिक्षण लेने वालों को मिलेगा 500 रुपए भत्ता; आयुक्त ने लापरवाह कर्मचारी को थमाया नोटिस

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम के आयुक्त ने सर्वे की समीक्षा के बाद लापरवाह कर्मचारी को नोटिस थमाया है। दरहसल नगर पालिक निगम आयुक्त आशीष देवांगन ने स्टेशनरी शाखा के लिपिक दुष्यंत सेन को नोटिस थमाया है। कर्मचारी द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने चल रहे सर्वे समीक्षा में लापरवाही करना पाया गया। आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि सर्वे कार्य को गंभीरता से करे। बहाने बाजी करने पर बख्शा नहीं जाएगा।

सोमवार को आयुक्त ने आयुष्मान व विश्वकर्मा योजना की समीक्षा की। उन्होंने सभी सेक्टर प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रतिदिन कर्मचारी से निर्धारित प्रारूप में रिपोर्ट ले। 40 वार्ड को 11 जोन में विभक्त कर सर्वे कार्य कराया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी प्रत्येक घर तक पहुंचे। वार्ड की जनसंख्या,घरों की संख्या, परिवार में सदस्यों की सख्या, राशन कार्ड में संद्स्य का नाम छूटा तो नहीं है, आयुष्मान कार्ड की वास्तविक संख्या, मृत व प्रवासी व्यक्ति की संपूर्ण जानकारी एकत्र करे। जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है उनका कार्ड तत्काल बनाए।

निगम ऑफिस में भी बनाया जा रहा कार्ड
आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रत्येक ए पी एल और बी पी एल हितग्राहियों को मिले इसके लिए न केवल सर्वे कार्य किया जा रहा है,बल्कि कार्ड बनाने काउंटर भी बनाया गया है। निगम क्षेत्र के नागरिक टंकी कार्यालय व मुख्य कार्यालय पहुंचकर आयुष्मान कार्ड कार्यालय समय में बनवा सकते है।

विश्वकर्मा योजना के लिए प्रशिक्षण लेने वालों को मिलेगा 500 रुपए भत्ता
विश्वकर्मा योजना के तहत 18 प्रकार के कर्मकारो को प्रशिक्षण देना है। प्रशिक्षण लेने वालों को 500 रुपए का भत्ता दिया जाएगा। यही नहीं प्रशिक्षण लेने वालो को स्वरोजगार के लिए 1 लाख का लोन और बाद में 2 लाख का लोन दिया जाएगा। आयुक्त ने इस योजना की समीक्षा की और कर्मचारियों को हितग्राहियों का पंजीयन करने के निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...