विधायक रिकेश सेन ने जिला और पुलिस प्रशासन को शून्य अपराध और दुर्घटना के लिए दी बधाई: कहा- हर बार साल के पहले दिन अखबारों में आते थे हादसे और दुर्घटनाओं की खबर…

  • विधायक रिकेश सेन ने कहा- “भिलाई और यहां के सभी लोग अपने हैं”
  • शहर को सुंदर बनाए रखने हर नागरिक का सहयोग जरूरी- रिकेश सेन
  • विधायक रिकेश सेन ने व्यापारियों और नागरिकों से की थी खास अपील

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जिला और पुलिस प्रशासन को शून्य अपराध और शून्य दुर्घटना के लिए सभी को बधाई दी है। रिकेश सेन ने क्षेत्र की जागरूक जनता, जिला और पुलिस प्रशासन को बधाई दी है। सेन ने कहा कि नव वर्ष को लेकर जिला, पुलिस प्रशासन ने शहर को व्यवस्थित और अपराध शून्य बनाने का जो प्रयास किया वह काबिले तारीफ है वरना प्रत्येक वर्ष दिसंबर के अंतिम दिनों शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से दुर्घटना, देर रात कर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और बार खुले होने से कई अपराधिक घटनाएं और मारपीट जैसे दर्जनों मामले 1 जनवरी के दिन अखबारों के माध्यम से पता चलते थे।

इस बार विधायक रिकेश सेन ने स्वयं भी लोगों से अपील की थी कि वो नियम कायदों में रहते हुए सुरक्षित एवं सेफ ड्राइविंग तथा शहर की शांति और कानून व्यवस्था के परिपालन में सजगता से सामने आते हुए सहयोग करें। शहर के व्यापारी बंधुओं ने भी इस अपील पर गंभीरता से अमल करते हुए अपना सहयोग दिया। जब लोग पार्टियों में मशगूल रहते हैं तो उनकी और शहर की सुरक्षा में सड़कों पर निकले पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मुस्तैदी से काम करते हैं। यह शहर और यहां के लोग अपने हैं, इसलिए यहां की शांति, सुरक्षा और शहर को व्यवस्थित, सुंदर रखने की जितनी जिम्मेदारी जनप्रतिनिधियों की है उतनी ही क्षेत्र के नागरिकों की भी। इसलिए भिलाई को शांतिपूर्ण दुर्घटना ओर घटना शून्य बनाने के लिए सहयोग देने वाले सभी जागरूक नागरिक भी बधाई के पात्र हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सड़क हादसे के बाद बेकाबू भीड़ का डायल-112 टीम...

अंबिकापुर। सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने डायल-112 की टीम पर हमला कर दिया। भीड़ ने मौके पर पहुंचे...

ब्लाइंड मर्डर का खुलासा : लिव-इन पार्टनर ने की...

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में अधेड़ महिला का जला हुआ शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...

CG Crime : मासूम बालक के साथ दुष्कर्म का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 3 वर्षीय मासूम बालक के साथ अमानवीय कृत्य...

छत्तीसगढ़ में ISI का संदिग्ध गिरफ्तार: NTPC और प्लांट...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने किराएदार सत्यापन अभियान के दौरान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंध रखने वाले एक संदिग्ध...