CG में स्कूली छात्र-छात्रा ने मौत को लगाया गले: घरवालों को मंजूर नहीं था रिश्ता, 14 साल की प्रेमिका और 18 साल के प्रेमी ने लगा ली फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

CG में स्कूली छात्र-छात्रा ने मौत को लगाया गले

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने दोनों का शव बरामद कर लिया है। खास बात यह है कि छात्र दसवीं तो छात्रा आठवीं कक्षा में अध्ययनरत थी। दोनों एक ही गांव व एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। मामला डवरा थाना इलाके का है। लड़की नाबालिग थी। उसकी उम्र करीब 14 साल थी। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन नाराज चल रहे थे।

बताया जा रहा है की लम्बे समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। घरवालों को दोनों के रिश्ते पर आपत्ति थी। दोनों विशेष संरक्षित पंडो जनजाति के थे। प्रेमी 18 वर्षीय लक्ष्मण पंडो और प्रेमिका ने चुनरी के सहारे पेड़ पर फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। गांव के कुछ लोगों ने सोमवार की सुबह 2 शव पेड़ पर लटकते देखा, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना प्रभारी चंदन सिंह की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...