CG में नाबालिग से हैवानियत: दो दिनों तक लड़की को बंधक बना कर किया रेप… फिर बुरी तरह से पीटा, मरा समझकर तालाब किनारे फेंका… वारदात में मां ने दिया बेटे का साथ

CG में नाबालिग से हैवानियत

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नाबालिग से हैवानियत का मामला सामने आया है। 16 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर युवक ने पहले तो उसके साथ दो दिनों तक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की को आरोपी लड़के और उसकी मां ने बुरी तरह से बेहोश होने तक पीटा गया। इसके बाद लड़की को मरा समझकर मां-बेटे ने उसे गांव से दूर एक तालाब में फेंक कर लौट गये। इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया है, वहीं उसकी मां फरार बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 16 साल की नाबालिग जब अपने पुराने घर से निकलकर दूसरे घर जा रही थी, तभी रास्ते में उसे गांव का ही आरोपी प्रताप सिंह ओट्टी मिल गया। उसे घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की माने, तो आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी और धमकी देते हुए अपने घर ले गया। जहां दो दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी युवक और उसकी मां ने मिलकर नाबालिग की जमकर पिटाई भी की। उसके बेहोश होने पर मौत होने की आशंका पर एक तालाब में फेंक आए।

जब ग्रामीणों ने नाबालिग को अचेत अवस्था में देखा, तो उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की हालत पहले से बेहतर है।

इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि 28 दिसंबर को नाबालिग के गुमशुदगी का मामला पेंड्रा थाने में दर्ज किया गया था। जिसके बाद पीड़िता और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ 376, पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर 29 दिसंबर को आरोपी प्रताप सिंह ओट्टी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही आरोपी की मां की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...