नए साल में दुर्ग में शराब पार्टी के बाद दारू पार्टनर की निर्मम हत्या: मामूली विवाद के बाद हुआ विवाद… आरोपी ने 2-3 बार पत्थर से कुचला सिर, पुलिस ने आरोपी…

  • शराब पिने के दौरान हुआ विवाद
  • पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • आरोपी ने धक्का से जमीन पर गिरा मृतक

दुर्ग। दुर्ग जिले के कुम्हारी में नए साल में निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। एक युवक की पत्थर से सिर कुचल कर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि, आरोपी ने शराब पीने के बाद मामूली विवाद में वारदात को अंजाम दिया है। कुम्हारी पुलिस ने मर्ग कायम कर डेड बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी भेज दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या की असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है।

कुम्हारी थाना पुलिस के अनुसार, ये घटना सोमवार रात 10 से 11 बजे कोडिया से अकोला रोड नाला के पास की घटना है। ग्राम कपसदा निवासी पांगड़ू सोनवाली उर्फ गोपाल (20 वर्ष) अपने एक साथी के साथ नए साल में शराब सेवन किया। शराब पीने के बाद दोनों में विवाद हो गया। आरोपी ने उसे चाबी दिखाते हुए मारने की धमकी दी। जिसके बाद शराब के नशे में विवाद ने जोर पकड़ लिया। आरोपी ने गोपाल को धक्का दे दिया। गोपाल जमीन पर गिरा, उसका सिर पत्थर पर पड़ा और लुहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी ने दो तीन बार पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...