दर्री डेम में मिला ASI के बेटे का शव, चार दिन से था लापता, मोबाइल और बाइक गायब

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रगतिनगर स्थित दर्री डेम में रविवार को एक 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। वह बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) धनंजय सिंह का बेटा था। अर्जुन 18 नवंबर से लापता था। फिलहाल उसकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, कुछ मछुआरे मछली पकड़ने के लिए दर्री डेम पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने पानी में एक युवक का शव तैरता देखा। मछुआरों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय मछुआरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

मौके पर पहुंचे ASI धनंजय सिंह ने शव की पहचान अपने बेटे अर्जुन के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

18 नवंबर से लापता था अर्जुन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, अर्जुन 18 नवंबर को घर से बाइक लेकर कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन वह कॉलेज नहीं पहुंचा। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

जांच में सामने आया है कि अर्जुन के मोबाइल फोन की आखिरी लोकेशन दर्री डेम के आसपास मिली थी। हालांकि, पुलिस को अब तक उसका मोबाइल फोन और बाइक बरामद नहीं हुई है। ऐसे में उसके डेम तक पहुंचने और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि दर्री डेम में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। शव की पहचान 21 वर्षीय अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

प्रतापपुर में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा : हाथियों के...

सूरजपुर। जंगली हाथियों के लगातार हमलों और किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।...

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल स्थगित, CM विष्णुदेव साय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले करीब 40 दिनों से जारी पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के...

पटवारियों की हड़ताल पर लगा विराम : CM साय...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से जारी पटवारियों की हड़ताल अब समाप्त होने की दिशा में बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपील...

भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। इस नियुक्ति में छत्तीसगढ़...