CG – छुट्टी पर जा रहे BSF जवानों की गाड़ी पलटी: 15 से ज्यादा जवान घायल, 5 की हालत गंभीर, स्टीयरिंग फेल होने से हुआ ये हादसा

छुट्टी पर जा रहे BSF जवानों की गाड़ी पलटी

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर आई है। यहां बीएसएफ के जवानों की गाड़ी हुई दुर्घटना शिकार हो गई है। बताया जा रहा कि बीएसएफ के जवान निजी वाहन में सवार होकर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें 17 जवान हुए घायल हुए हैं। जिनमें से 5 जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यह हादसा अंतागढ़-नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी गांव के पास का बताया जा रहा है।

हादसे में घायल जवानों से नारायणपुर पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जवानों को रायपुर रेफर किया जा रहा है।

कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में नक्सल मोर्चे में ये BSF जवान तैनात थे। दोपहर 12 बजे अंतागढ नारायणपुर मार्ग पर कुम्हारी के पास वाहन का स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसा हुआ है। मामला रावघाट थाना इलाके का है।

पूरे मामले को लेकर नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि, जिला नारायणपुर और जिला कांकेर के सीमावर्ती थाना रावघाट और ताड़ोकी के बीच हादसा हुआ है। 162 बटालियन बीएसएफ के जवान वाहन में जा रहे थे। इसमें 17 जवान को चोट आई थी। उन्हें तुरंत नारायणपुर के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।

प्राथमिक उपचार जारी है और जवानों की हालत अभी ठीक है। हादसे में 4-5 जवान गंभीर रूप से घायल हैं, उनको बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। ये जवान जिले के अंतिम छोर सरगीपाल, फुलपाड कैंप में तैनात थे।

सभी जवान छुट्टी पर जा रहे थे। निजी वाहन से वे अंतागढ़ रेलवे स्टेशन आ रहे थे जहां से इन्हें रायपुर के लिए ट्रेन में बैठना था इसी दौरान हादसा हो गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...