समाजों को प्राथमिकता दे रहे वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन; सिख, सिंधी, अग्रवाल समेत इन समाजों के लिए इन्हें बनाया विधायक प्रतिनिधि

भिलाई नगर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न समाज से विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। विधायक सेन ने कहा कि विभिन्न समाजिक संगठनों के सहयोग से ही सर्व समाज का विकास संभव है। सामाजिक संगठनों के माध्यम से दिया गया संदेश भी काफी दूर तक जाता है और लोगों को बेहतर समझ भी आता है। इसलिए वैशाली नगर विधानसभा में विभिन्न समाज में विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की गई है क्योंकि हर समाज के उत्थान और सुदृढ़ विकास में ही वैशाली नगर विधानसभा का समुचित विकास निहित है।

विधायक रिकेश सेन द्वारा इस संबंध में जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार हरविंदर सिंघ सिक्ख समाज, मुन्ना मोहन कुकरेजा सिंधी समाज, विश्वकर्मा समाज से अंकालू विश्वकर्मा, अग्रवाल समाज से अंशुल अग्रवाल, श्वेताम्बर जैन समाज से अंकित जैन, दिगंबर जैन समाज से अलोक जैन, कसौंधन वैश्य समाज से नीतू गुप्ता, मालवीय सोनकर समाज से अशोक सोनी, देवांगन समाज से यादराम देवांगन, निषाद समाज राजेश चौधरी, क्षत्रिय राजपूत समाज से प्रदीप सिंह वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने समाज में विधायक प्रतिनिधि बनाए गए हैं। विधायक रिकेश सेन ने प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि वो अपने समाज को बुराइयों से दूर रखते हुए शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सम्पन्नता के लिए राज्य और केंद्र सरकार की जनोपयोगी नीतियों से प्रत्येक सदस्य को जोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति अनुरूप क्षेत्र और समाज के विकास में महती भूमिका निभाएं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डिजिटल सुरक्षा की ओर बड़ा कदम: साइबर सेल भिलाई...

भिलाई। डिजिटल सुरक्षा को मजबूत बनाने और युवाओं में साइबर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सेल भिलाई और संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स...

छत्तीसगढ़: निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पति-रिश्तेदारों के प्रतिनिधि बनने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के सभी नगरीय निकायों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली में पारिवारिक हस्तक्षेप को खत्म करने के लिए बड़ा...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...