मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन करने की तारीख आगे बढ़ी, अब 31 जनवरी तक कर सकते हेै आवेदन

दुर्ग। एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.) द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन 14 फरवरी से 20 फरवरी 2024 के मध्य होना संभावित है। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय स्तर पर सामूहिक विवाह पूरे विधिविधान से सम्पन्न किया जायेगा। परियोजना अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार योजना अंतर्गत प्रति जोड़े हेतु कुल 50 हजार रूपये व्यय किये जाने का प्रावधान है, जिसमें 21 हजार रूपये वधु को चेक अथवा खाते में, 21 हजार रूपये विवाह भेंट सामग्री एवं शेष राशि विवाह आयोजन में व्यय किया जाना है।

योजनांतर्गत आवेदन करने की पात्रता हेतु वर 21 वर्ष व वधु 18 वर्ष की आयु पूर्ण होनी चाहिए, वर, वधु के निवास हेतु छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण-पत्र अथवा पार्षद द्वारा सत्यापित निवास प्रमाण-पत्र मान्य होगा, एक पालक की दो बालिकाएँ ही योजना हेतु पात्र होगी, मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत कार्डधारी परिवार की बालिकाएँ पात्र होगी। योजना हेतु पात्र इच्छुक आवेदक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्र अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-ग्रामीण, जिला-दुर्ग (छ.ग.), पांच बिल्डिंग परिसर कार्यालय में संपर्क कर सकते है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...