कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव की तैयारी की शुरू: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए बनाई इलेक्शन कमीटी… पूर्व CM बघेल, सिंहदेव समेत ढेड़ दर्जन नेताओं का नाम शामिल, बैज होंगे अध्यक्ष; देखिये लिस्ट

नई दिल्ली, रायपुर। इस साल देश में लोकसभा चुनाव होने वाले है। जिसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लिए कांग्रेस ने इलेक्शन कमेटी गठित की है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की ओर से राजस्थान, केरला, तेलंगाना छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के लिए इलेक्शन कमेटी बनाई है। इस कमेटी में स्थानीय नेताओं को जगह मिली है। महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव, PCC चीफ दीपक बैज समेत 18 नेताओं को इस कमीटी में शामिल किया गया है। इस समिति का अध्यक्ष दीपक बैज को बनाया गया है।

देखिये नेताओं के नाम :-

आपको बता दें, इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा में अपने प्रत्याशी चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई थी। ये कमेटी लोकसभा के लिए छत्तीसगढ़ से कौन-कौन संसद प्रत्याशी हो सकता है इसके लिए काम करेगी। छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों के लिए बनी कमेटी की अध्यक्ष राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल होंगी। वहीं कृष्णा अल्लवरु और प्रताप सिंह पार्टी के सदस्य है। ये कमेटी सभी 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी चयन के लिए काम करेगी। दावेदारों से लेकर प्रत्याशी चयन तक इनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। कांग्रेस ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पांच क्लस्टर में बांटा है। छत्तीसगढ़ वाले क्लस्टर में गुजरात, मध्यप्रदेश राजस्थान, दिल्ली, दमन-दीव, दादर और नागर हवेली शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...