जब विधायक बने नाई: वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने उस्तरा हाथ में लेकर बनाया कस्टमर की दाढ़ी… वीडियो वायरल; जानिए वजह

  • समाज में संदेश देने के लिए उठाया कदम
  • रायपुर के सेलून में कस्टमर की बनाई दाढ़ी

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे उस्तरा उठाकर एक कस्टमर की दाढ़ी बनाते नजर आ रहे है। आपको बता दें, विधायक रिकेश सेन (नाई) सेन समाज से आते है। ये वीडियो देख लोग यह देखकर हैरान हो गए। कहने लगे, एक विधायक क्यों दाढ़ी बना रहे हैं? क्या रिकेश पहले भी दाढ़ी बनाते रहे हैं? उनके घर का यह काम पुश्तैनी है…? इन तमाम सवालों के जवाब देते हुए विधायक रिकेश सेन ने कहा कि, हमें अपना पुराना काम नहीं भूलना चाहिए। लोग लोक-लाज में आकर अपनी जाति, धर्म छिपाने में लगे हुए हैं। कई ऐसे लोगों को मैं जानता हूं जो श्रीवास होने के बावजूद श्रीवास्तव लिखने लगे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, क्योंकि हमारा सेन समाज माइक्रो ओबीसी है। आज की युवा पीढ़ी को सेन समाज से होने के लिए यह बताने गुरेज हो रही है। जबकि, अपने समाज को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। हमारे समाज का पुश्तैनी कार्य बाल, दाढ़ी बनाना है। इस क्षेत्र में बड़ा रोजगार का साधन है। लेकिन लोग भटक जा रहे हैं। आज सेन समाज को भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया। मुझ जैसे एक आम कार्यकर्ता को टिकट देकर विधायक बनाया। इसलिए मैं समाज के युवाओं व अन्य लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि अपना मूल और पुश्तैनी काम को मत छोड़ें। समाज का नाम रोशन करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...