CG – कांग्रेस पार्षद के घर सजी थी जुए की महफ़िल… पुलिस ने की छापेमार कार्यवाही, 10 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा… लाखों कैश, मोबाइल और ताश बरामद, लंबे समय से खिला रहा था जुआ

कांग्रेस पार्षद के घर सजी थी जुए की महफ़िल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने जुआ पर ताबड़तोड़ एक्शन लिया गया है। साइबर सेल और पुलिस की टीम ने बीती रात करीबन 12:00 बजे रेड करते हुए 10 जुआरियों को हिरासत में लिया है। जिनके कब्जे से करीबन 1,80000 रुपए की राशि जप्त की गई है। आरोपियों के विरुद्ध जुआ सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। वार्ड नं. 32 के कांग्रेस पार्षद रत्थु जायसवाल के घर में जुआरियों की महफिल सजी हुई है। सूचना के बाद जूटमिल पुलिस ने शनिवार रात तकरीबन 12 बजे छापामार कार्रवाई की। जहां 10 जुआरी हार जीत का दांव लगा रहे थे।

पुलिस को अचानक सामने देख जुआरियों ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन वे भागने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 1 लाख 80 हजार रुपए और मोबाइल फोन जब्त किया है। सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जूटमिल थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने बताया कि कांग्रस पार्षद रत्थु जायसवाल अपने घर में लंबे समय से जुआरियों को बुलाकर दांव लगवाता था। इससे आसपास असामिजक तत्वों का आना जाना लगा रहता था। आस पड़ोस के लोगों को भी परेशानी होती थी। शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए जुआरियों के नाम-

  • रविन्द्र अरोडो पिता जगदीश अरोडा 42 साल निवासी सोनारपारा
  • रौनक अग्रवाल पिता गोपाल अग्रवाल 32 साल निवासी कालिंदीकुंज
  • मोह सहजादा पिता मोह खादीम 35 साल निवासी राजापारा
  • अजरूददीन अली पिता मोह हमीद 26 साल मौधापारा
  • विनय अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल 48 साल निवासी सांगीतराई
  • प्रशांत मिश्रा पिता सुखदेव मिश्रा 22 साल निवासी गोपालपुर
  • मोह अंसारी पिता मुख्तार 51 साल निवासी चांदमारी
  • राजेश अग्रवाल पिता स्व. बद्रीप्रसाद अग्रवाल 50 साल निवासी एमजी रोड
  • रत्थु प्रसाद जायसवाल पिता स्व. खगेश्वर प्रसाद 45 साल कबीर चैक जूटमिल
  • दयाराम अग्रवाल पिता स्व. रामकुमार अग्रवाल 65 साल निवासी सेवाकुंज

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...