थाना प्रभारी ने महिला SI को मारी गोली, फिर खुद ने भी किया सुसाइड, प्रेम प्रसंग की आशंका, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस कंट्रोल रूम में भोपाल में कार्यरत थाना प्रभारी ने कंट्रोल रूम में पदस्थ महिला एसआई को गोली मार दी. इसके बाद थाना प्रभारी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. पुलिस कंट्रोल रूम में हुई इस घटना की जानकारी के बाद हड़कंप मच गया.

सूचना पर एडिशनल कमिश्नर मौके पर पहुंचे. आनन-फानन में घायल महिला एसआई को हॉस्पिटल भेजा गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
naidunia

जानकारी के अनुसार, श्यामलाहिल्स भोपाल में पदस्थ थाना प्रभारी हाकमसिंह पवार शुक्रवार दोपहर इंदौर के रीगल चौराहे पर स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे थे. यहां वे एक महिला पुलिसकर्मी से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान थाना प्रभारी हाकमसिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से महिला पुलिसकर्मी को गोली मार दी. इसके बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया.

(वीडियो सोर्स – NaiDunia)

घटना में एक महिला पुलिसकर्मी घायल है, जिसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. सूचना के बाद जांच के लिए मौके पर एफएसएल व अन्य टीमें पहुंच गई हैं. पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र ने भी कंट्रोल रूम पहुंचकर घटना का जायजा लिया. मृतक टीआई हाकम सिंह पहले इंदौर के खुडैल में पदस्थ रहे. इसके बाद वे खरगोन के महेश्वर और भीकनगांव में भी टीआई रहे हैं.

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि एक टीआई जिनकी पोस्टिंग भोपाल में है, वह इंदौर आए थे और यहां कार्यालय में पदस्थ महिला एएसआई के साथ कोई आकस्मिक विवाद हुआ. इसमें एएसआई पर गोली चलाई और बाद में खुद को गोली मार ली. प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है.

घायल महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है. उनसे घटनाक्रम को लेकर जानकारी ली जा रही है. भोपाल में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पवार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी है. घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी ली जा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...