ललित साहू बने छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष: पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने दी बधाई

भिलाई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू द्वारा भिलाई स्थित भिलाई होटल इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित इस बैठक में दुर्ग जिला के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक अध्यक्ष गण एवं वरिष्ठ पदाधिकारी गण शामिल हुए। बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए योजना बनी साथ ही सर्वसम्मति से सभी ब्लॉक अध्यक्षों के सहमति से साधना टीवी दुर्ग संभाग ब्यूरो पत्रकार ललित साहू को दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने 9 नियुक्त दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू का पुष्प हार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही नए प्रदेश सलाहकार एवं जिला संरक्षक पूर्व अध्यक्ष राफेल थॉमस का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।

इस अवसर पर दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दुर्ग जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति की गई है साथ ही दुर्ग जिला छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का पुनर्गठन किया जाएगा। दुर्ग जिला अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉक में बैठक कर सर्वसम्मति से नया ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति किया जाएगी। आने वाले दिनों में संगठन हित में दुर्ग संभाग अंतर्गत आने वाले अन्य जिलों में भी संगठन का विस्तार कर पुनर्गठन किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष ललित साहू को जिला अध्यक्ष बनने पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी सहित जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने बधाई देते हुए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस ,दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू, दुर्ग जिला महासचिव दिनेश पुरवार, भिलाई ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौबे,कुम्हारी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश वहाने, नंदनी अहिवारा अध्यक्ष स्टालिन, धमधा ब्लाक निकेत ताम्रकार, पाटन ब्लॉक बलराम यादव संतोष देवांगन अनिल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...