CG – दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या: पुरानी रंजिश के चलते किया मर्डर… जेल से छुटते ही आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम… पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

दिनदहाड़े चाकू मारकर युवक की हत्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाशों ने महादेव घाट के पास एक युवक की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात में शामिल आरोपियों में एक आरोपी एक दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने इस घटना में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम आशीष बंजारे है। पुरानी रंजिश में एक दिन पहले ही मृतक का आरोपियों से बहस हुई थी। दोनों की ओर से एक दूसरे को देख लेने की धमकी दी गई थी। फिर दूसरे दिन आशीष पर हमला कर उसकी जान ले ली गई। वहीं इस हमले में आशीष के दो दोस्त घायल हैं। जिनका एम्स में इलाज चल रहा है।

रविवार शाम 4 बजे की इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। जो हाल ही में छूटा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन : मिठाई...

रायपुर। राजधानी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विभाग के...

बलौदाबाजार में शिक्षक की करतूत का खुलासा : 9...

बलौदाबाजार। पलारी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में नाबालिग छात्राओं के साथ यौन दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने आरोपी शिक्षक को दोषी...

बिलासपुर में बीमा कर्मचारी से दुष्कर्म : पॉलिसी समझने...

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र में एक निजी बीमा कंपनी की महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के...

बिलासपुर में महिला अफसर से फोन पर गाली-गलौज :...

बिलासपुर। सीपत तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन...