CG में तेज रफ्तार का कहर: डंपर ने बाइक सवार युवक-युवती को रौंदा… मौके पर ही हो गई दोनों की दर्दनाक मौत… लड़के की लाश टुकड़ों में बंटी

CG में तेज रफ्तार का कहर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हादसे में युवक, युवती की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि यहां तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक, युवती को रौंद दिया।इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा कांसाबेल थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, युवक युवती बाइक से दोकडा फरसाबहार मार्ग पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि युवक-युवती दोनों आपस में दोस्त थे। उनकी शिनाख्त हो गई है।

हादसा होते देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद युवक की पहचान ग्राम कुकुरभूका निवासी निवासी सोनू पन्ना (24) और गायत्री भगत (20) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रेंजर की नौकरी लगाने का झांसा, फर्जी नियुक्ति प्रमाण...

दुर्ग। वन विभाग में रेंजर के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को भिलाई...

151 किमी कांवड़ यात्रा : नदी, पहाड़, और घने...

कवर्धा। सावन मास की पवित्रता और भगवान भोलेनाथ की भक्ति के साथ पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा माँ नर्मदा मंदिर, अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर...

दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर...

बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े पूर्व जनपद सदस्य के पति की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक...

CG News: किराए के मकान में पति-पत्नी ने लगाई...

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के नयापारा वार्ड नंबर 12 में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान में रहने वाले...