दुर्ग में ट्रक चालाक की दर्दनाक मौत: अनियंत्रित होकर बाउंड्रीवाल में घुसी ट्रेलर… ड्राइवर की हुई पहचान

दुर्ग। दुर्ग में हादसों का सिलसिला जारी है। जिले के नंदिनी रोड में सड़क हादसे हुआ है। एक ट्रेलर अन कंट्रोल हो गया जिसे ड्राइवर उसे संभाल नहीं पाया। जिसके बाद ट्रेलर सीधा पहले पोल से टकराया और इसके बाद सड़क से लगी बाउंड्रीवॉल में जा घुसा। इस हादसे में ट्रेलर चालक की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। हादसा जामुल थाना क्षेत्र में हुआ है।

जामुल पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह की है। जिस ट्रेलर के साथ हादसा हुआ उसका क्रमांक CG 07 C 7041 है। ट्रेलर जैसे ही नंदिनी रोड स्थित देशी शराब भट्टी के पास पहुंचा, चालक ने ट्रेलर पर से अपना नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में ट्रेलर के आगे का हिस्सा परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रेलर के केबिन में ही फंस गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने तुरंत मदद के हाथ बढ़ाए और डायल 112 को कॉल कर पुलिस को बुलाया।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों की मदद से केबिन में फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्रेलर ड्राइवर की पहचान 35 साल के सिंघपाली, सारंगढ़ निवासी अरविंद मनहर के रूप में हुई है। वो भिलाई में रहकर ट्रेलर चलाने का काम करता था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...