CG – लाठी-डंडे से कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई… लोगों ने लगाया वसूली का आरोप… आरक्षक छोड़ देने की विनती करता रहा, पर लोग पीटते रहे

लाठी-डंडे से कॉन्स्टेबल की जमकर पिटाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में एक आरक्षक की जमकर पिटाई हुई है। आरक्षक की लाठी-डंडे और हाथ मुक्के से पिटाई हो रही है। अब इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और कुछ युवक आरक्षक को पीटते दिख रहे है। वहीं आरक्षक कहता है की मैं मर जाऊंगा, मुझे छोड़ दो। इसके बाद भी उसकी पिटाई चलते रहती है।

मिली जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल अजीत सिंह सिरगिट्टी थाना में पदस्थ है और वो वसूली करने तिफरा में पहुंचा था। दावा किया जा रहा है कि मारपीट करने वाले लोग क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में संलिप्त है और पुलिस का डर बताकर आरक्षक इन लोगों से वसूली करने पहुंचा था। इतने में महिला और कुछ युवक आरक्षक की जमकर पिटाई कर दिए।

वहीं आरक्षक अजीत सिंह ने इस मामले में सिरगिट्टी थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरक्षक ने खुद से मारपीट और आरोपियों द्वारा उसकी बाइक रख लेने की बात कही है। साथ ही मारपीट करने वालों ने आरक्षक को कहा है कि जब तक के 25 हजार नहीं देगा तब तक के उसकी बाइक वापस नहीं करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...