CG छुट्टी ब्रेकिंग: 22 जनवरी को बंद रहेंगे छत्‍तीसगढ़ के सभी स्‍कूल और कॉलेज, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी जिलों के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। राज्‍य के स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने यह घोषणा की है। राजधानी में आज मीडिया से चर्चा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि 22 जनवरी को राम लाल आ रहे हैं, इस उपलक्ष्य में राज्‍य के सभी शिक्षणों संस्‍थानों में अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दे इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल मुख्यमंत्री साय को पत्र लिखकर प्रदेश में छुट्टी की घोषणा की मांग की थी।

गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में तैयारी किया जा रहा है। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में इस विशेष दिन को लेकर जोर शोर से तैयारी की जा रही है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के विशेष अवसर पर पूरे प्रदेश के स्कूल और कालेजों में छुट्टी की घोषणा की है।

मंत्री द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग के तहत आने वाले दफ्तर, सरकारी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। कई सामाजिक और कर्मचारी संगठनों ने इस दिन अवकाश दिए जाने की मांग की है।

हालांकि सरकार की ओर से पूरे प्रदेश को लेकर अब तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बृजमोहन अग्रवाल की ओर से की गई छ़ुट्टी की घोषणा सिर्फ उनके विभाग पर लागू होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...