12 जनवरी से कबीरपंथ के गुरु पंथ उग्रनाम साहेब की स्मृति में लालेसरा में 4 दिवसीय संत समागम, डिप्टी CM विजय शर्मा ने मेला स्थल के तैयारियों का लिया जायजा

रायपुर। कबीर पंथ से जुडे़ महत्वपूर्ण स्थल लालेसरा में 12 से 15 जनवरी तक 4 दिवसीय संत समागम का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज बेमेतरा जिले अंतर्गत ग्राम लालेसरा पहुंचे और वहां आयोजित होने वाले संत समागम मेला की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मेला स्थल निरीक्षण के दौरान वहां पेयजल, प्रकाश तथा पार्किंग और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा की 4 दिवसीय मेले के दौरान पुलिस प्रशासन उचित व्यवस्था कर लेवें और मेला स्थल में लगाए जाने वाले दुकानों मे पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहें ताकि चोरी जैसी घटनाएं नहीं हो। उन्होंने कबीरपंथ के पदाधिकारियों से कहा की 4 दिवसीय मेले अंतर्गत अलग-अलग दिनों हेतु वरिष्ठ जन प्रतिनिधि क़ो आमंत्रित किया जाए।

गौरतलब है कि कबीर पंथ के गुरू उग्रनाम साहेब की स्मृति में आयोजित होने वाले संत समागम कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कबीर पंथियों में ख़ासा उत्साह है। जगह-जगह प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। लालेसरा गांव को फलैक्स-बैनर से सजाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित मेला आयोजन समिति के पदाधिकारी विजेंद्र सिंह वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि गण तथा कबीरपंथ के पदाधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...