राष्ट्रीय युवा दिवस पर PM नरेंद्र मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित… जिला मुख्यालयों और नगरीय निकायों में संबोधन का होगा प्रसारण… UAD ने सभी कलेक्टरों को जारी किया परिपत्र

रायपुर। राष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के युवाओं को संबोधित करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों और 12 जनवरी को शहरी क्षेत्रों में आयोजित होने वाले संकल्प शिविरों में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए इसके प्रसारण की व्यवस्था के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है।

विभाग ने कलेक्टरों, रिसाली नगर निगम के आयुक्त, आरंग, मंदिरहसौद और नारायणपुर नगर पालिका तथा सरगांव, धरमजयगढ़ एवं पत्थलगांव नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को पत्र लिखकर संदेश के सीधा प्रसारण के साथ ही बैठक व्यवस्था के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 जनवरी को दोपहर सवा 12 बजे नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस बार का युवा महोत्सव ‘विकसित भारत@2047 : युवा के लिए, युवा द्वारा’ की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री देश के युवाओं को संबोधित करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...