स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा: गार्बेज फ्री सिटी सर्टिफिकेशन में 5 स्टार रैंकिंग पाने वाले देश के टॉप 10 शहरों में रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने नगर निगम के सफाई मित्रों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ राज्य सहित राजधानी रायपुर को उत्कृष्ट स्थान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य, जहां देश के सर्वश्रेष्ठ तीन राज्यों में स्वच्छतम राज्य के रूप में सम्मानित हुआ है, वहीं राजधानी रायपुर को राज्य के स्वच्छतम शहर का तमगा मिला है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य का स्वच्छता पुरस्कार ग्रहण किया, साथ ही केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने उप-मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव की उपस्थिति में रायपुर महापौर एजाज़ ढेबर व नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा को राज्य के स्वच्छतम शहर का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर नगर निगम के सफाई मित्रों और अधिकारियों-कर्मचारियों बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में निर्मित भारत मंडपम कला केन्द्र में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण-2023 के राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा कर राज्य एवं शहरों को सम्मानित किया गया। राजधानी रायपुर को छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला है। इसके अलावा गार्बेज फ्री सिटी सर्टिफिकेशन में 5 स्टार रैंकिंग पाने वाले टॉप 10 शहरों में रायपुर शामिल रहा। एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले भारत के 446 शहरों में रायपुर को 12वां रैंक प्राप्त हुआ है, साथ ही 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले देश के स्वच्छतम शहरों में रायपुर की 10वीं रैंकिgरही। इस रैंकिंग में रायपुर केवल 1 अंक से दसवें स्थान पर आने से चूका है, क्योंकि 10वां स्थान पाने वाले चंडीगढ़ को 8541.10 एवं रायपुर को 8540.20 अंक प्राप्त हुआ है। इस सर्वेक्षण में 5 स्टार हेतु 1175 अंक, वॉटर प्लस हेतु 1125 अंक, स्वच्छ सर्वेक्षण हेतु 6240.20 अंक इस प्रकार कुल 8540.20 अंक प्राप्त हुए हैं। रायपुर को सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 93.11 प्रतिशत ओ.डी.एफ. ++, जी.एफ.सी. 5 स्टार वाटर प्लस सर्टिफिकेशन में 92 प्रतिशत एवं सिटीजन फीडबैक में 80.27 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने रायपुर शहर को राष्ट्रीय स्तर पर मिले पुरस्कार के लिए शाबाशी दी है। महापौर एजाज़ ढेबर , कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने रायपुर के नागरिकों व नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विशेषकर सफाई मित्रों को उनके बेहतर सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...