सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन KPS के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम का दिया गया प्रशिक्षण, दुर्ग पुलिस ने 2500 लोगो को यातायात नियम संबंधित दी समझाइश

दुर्ग: सड़क सुरक्षा सप्ताह हर साल 11 जनवरी से 17 जनवरी तक मनाया जाता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित, यह सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

वहीं सड़क सुरक्षा माह के लिए पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में चलाये जा रहे सडक सुरक्षा माह के दूसरे दिन उप पुलिस अधीक्षक, सतीश ठाकुर के द्वारा कृष्णा पब्लिक स्कूल कुटेला भाठा के छात्र-छात्राओ को यातायात नियम सडक संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी दी गई। स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा गया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली छात्र-छात्राओ से यातायात नियम संबंधित प्रश्न पूछा गया जिसका जवाब देने वाले छात्र-छात्राओ को ट्राफिक मग देकर सम्मानित किया गया।

जागरूकता कार्यक्रम के साथ साथ सडक दुर्घटनाओं को रोकने के प्रयास में आज बाफना टोल प्लाजा में यातायात पुलिस एवं टोल प्रबंधन के साथ मिलकर भारी वाहनो चालको पीछे एवं दो पहिया वाहन चालको के पीछे रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि रात के समय इन वाहनों को पीछे से आ रहे वाहन आसानी से देख सके ताकि किसी प्रकार सडक दुर्घटना न हो।

आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसका अवलोकन करने आज शंकरा विद्यालय सेक्टर 10 के 150 स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए जिन्हे आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोडी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई।

यातायात पुलिस के आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...