भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय पहुंचे बिलासपुर, नमो नवमतदाता सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से युवाओं का कराया रजिस्ट्रेशन

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय अपने तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवमतदाता युवाओं से भेंट की एवं 25 जनवरी को आयोजित नमो नवमतदाता सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से उनका ऑनलाइन पंजीयन कराया। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर के तीन मंडलों में एवं कालेज छात्रों से संवाद कर उन्हें आमंत्रित किया। पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 जनवरी को एक साथ देश के 5000 स्थानों पर नमो नवमतदाता सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत भाजयुमो द्वारा मुझे बिलासपुर का विस्तारक नियुक्त किया गया है, जिसके तहत आज बिलासपुर के पूर्व, पश्चिम एवं मध्य मंडल में नवमतदाताओं से भेंटकर उन्हें इस कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया एवं सम्मेलन के लिए पोर्टल के माध्यम से सभी का ऑनलाइन पंजीयन कराया। उन्होंने एसबीटी कालेज का भी भ्रमण किया और छात्रों से भेंटकर उन्हें संवाद किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...