14 लोगों की मौत: नाव पलटने से 12 छात्र सहित 14 लोगो की डूबने से चली गई जान, पिकनिक मनाने गए थे सभी

नाव पलटने से 12 छात्र सहित 14 लोगो की डूबने से चली गई जान

डेस्क। गुजरात के वडोदरा में नाव पटलने से बड़ा हादसा हो गया है। हरनी मोटनाथ झील में बच्चों को ले जा रही एक नाव पलट गई। नाव पलटने से 14 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 12 बच्चे और दो टीचर शामिल हैं। नाव में कुल 27 लोग सवार थे। 14 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। 11 बच्चों और 2 टीचर्स को बचा लिया गया है।

नौकायन के लिए आए थे बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, हरणी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए स्कूली बच्चों को लेकर एक स्कूल के टीचर आए हुए थे। नाव में 23 बच्चे और चार टीचर थे। नाव में कुल 27 लोग सवार थे। नाव चलाने वाले के बारे में भी अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये आर्थिक मदद मिलेगी
वहीं, पीएम मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने कहा कि हरनी झील में नाव पलटने से हुई जनहानि से व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिये जायेंगे।

पिकपिन मनाने आए थे बच्चे
हरनी मोटनाथ झील में नौकायन के लिए बच्चे किस स्कूल के थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस का कहना है कि बचाव कार्य समाप्त हो जाने के बाद मृतकों की पहचान की जाएगी और उनके परिजनों को सूचित किया जाएगा। फिलहाल अभी प्रशासन का ध्यान बचाव कार्य पर है।

शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
गुजरात के शिक्षा मंत्री कुबेर डिंडोर ने कहा, मुझे अभी पता चला है कि स्कूली छात्रों को ले जा रही एक नाव के झील में पलट जाने से कुछ बच्चों की मौत हो गई। उन्होंने कहा, “बचाव अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अग्निशमन कर्मी अन्य एजेंसियों के साथ बचाव कार्य कर रहे हैं। वडोदरा के जिलाधिकारी एबी गोर ने कहा कि नौका में 27 लोग सवार थे। वडोदरा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी पार्थ ब्रह्मभट्ट ने कहा, यहां पिकनिक मनाने आये स्कूली छात्रों को ले जारी नौका दोपहर में हरनी झील में पलट गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...