काम की खबर: ​​​​​​​घर में काम करने वाले नौकर, कुक, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय सहित ये सब ले सकते हैं ई-श्रम कार्ड का लाभ… असंगठित श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड के लिए लोक सेवा केन्द्र में होगा पंजीयन

रायपुर। असंगठित श्रमिकों को इस श्रम कार्ड के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं को लाभ मिलेगा। यह ई-श्रम कार्ड श्रम विभाग द्वारा प्रदान किया जाता है। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से पंजीकृत असंगठित श्रमिक शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। असंगठित श्रमिक ई-श्रम कार्ड के लिए किसी भी च्वाइस केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र या सी.एस.सी में पंजीयन करा सकते हैं।

असंगठित श्रमिकों के अंतर्गत घर में काम करने वाला नौकर-नौकरानी (काम वाली बाई), खाना बनाने वाली बाई (कुक), सफाई कर्मचारी, गार्ड, रेजा, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला (वेडर), होटल के नौकर/वेटर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, हर दुकान का नौकर/सेल्समैन/हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्जी, बढ़ई, प्लंबर बिजली वाला (इलेक्ट्रीशियन), पुताई वाला (पेंटर), टाइल्स जोडने वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मजदूर, नरेगा मजदूर, ईंट भट्ठा के मजदूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मजदूर, फाल्स सीलिंग का कार्य करने वाले, मूर्ती बनाने वाले, मछुआरा, चरवाहा, डेयरी वाले, पशुपालक, पेपर हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय अमेजन पिलपकार्ट के डिलीवरी बॉय (कोरियर वाले), नर्स, वार्ड बॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन, आशा वर्कर शामिल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव की महक का भारतीय U-19 महिला टीम में...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी क्रिकेटर महक नरवासे का चयन भारतीय U-19 महिला टीम में हुआ है. इतना ही नहीं, उन्हें टीम का...

CG News: नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का आरोप, रायपुर...

सूरजपुर | जिले में पदस्थ एक नायब तहसीलदार पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, लटोरी क्षेत्र में पदस्थ नायब तहसीलदार शैलेंद्र दिवाकर के...

Durg News : खदान में डूबने से मासूम बच्चे...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र के पथरिया खदान में 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने जब...

भाजपा को बड़ा झटका, दंतेवाड़ा में 450 से ज्यादा...

दंतेवाड़ा। बस्तर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा विकासखंड के फूलपाड़ में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाजपा...