छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्थलों पर चल रहा स्वच्छ अभियान: पार्षद मनीष यादव ने भी महादेव मंदिर की साफ़-सफाई कर अभियान में लिया हिस्सा

दुर्ग। जिले के सभी धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 08 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 तक जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में धार्मिक स्थलों के समीप स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सभी मंदिरों के आस-पास स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समूह एवं ग्रामीणों के माध्यम से मंदिरों की एवं उसके आस-पास की साफ-साफई की जा रही है, जिसमें जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी श्रमदान कर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं रिसाली नगर निगम के वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में अखिलेश्वर महादेव मंदिर प्रियंका नगर मे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर “14 जनवरी से 22 जनवरी” स्वच्छता अभियान के तहत वार्ड पार्षद व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारतीय जनता युवा मोर्चा मनीष यादव (बंटी) व पंडित देवमूर्त चौबे ने सफाई की। साथ ही भगवान् का आशीर्वाद प्राप्त किया। पार्षद मनीष ने कहा की प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर इस पुण्य अभियान से जुड़कर आप सब भी सहभागी बनें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...

बाल संप्रेक्षण गृह से 11 बाल अपचारी फरार, हत्या,...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार शाम 11 बाल अपचारी फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप...