CG में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: 4 साल पहले लापता हुई युवती मामले का खुलासा… प्रेमिका प्रेग्नेंट हुई तो बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या… ऐसे हुआ इस मामले का खुलासा, पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

CG में प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस ने चार साल पहले गुमशुदा हुई 20 साल की युवती असीमा के मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जिस युवती को गुमशुदा समझ खोज रही थी, उसे उसके प्रेमी ने चार साल पहले ही गर्भवती होने पर मार डाला था। हत्या के बाद उसकी लाश छुपाने के लिए घाटी में फेंक दिया था। जंगल से नर कंकाल बरामद कर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मामला लेमरू थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर गुम मामले के निराकरण के दौरान इस मामले का खुलासा हुआ है। कोरबा की लेमरु पुलिस ने सायबर सेल की मदद से गुमशुदगी की गुत्थी को सुलझा लिया है।​​​​​​​ पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि चार साल पहले ही उसने युवती की हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त वह दो महीने की प्रेग्नेंट थी। अबॉर्शन करने के लिए वह युवती पर दवाब बना रहा था। कंपाउंडर से दवा भी ली थी। युवती के मना करने पर उसने हत्या कर दी थी। कोरबा की लेमरु पुलिस और एफएसएल की टीम ने आरोपी के निशानदेही पर जंगल से नर कंकाल बरामद किया है।

ये था पूरा मामला
लेमरु थानांतर्गत ग्राम केउबहार निवासी युवती असीमा बड़ा का गांव में ही रहने वाले अनसेलम लकड़ा से प्रेम प्रसंग था। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों चोरी-छिपे गांव में या फिर बाहर मिला करते थे। ये बात गांव वालों और दोनों के परिजनों को भी पता चल गई, लेकिन दोनों के परिवार में बात नहीं बनी।

इसी बीच युवती को उसके प्रेग्नेंट होने का पता चला। जब युवती ने प्रेमी को बताया कि वो प्रेग्नेंट है, तो युवक एक कंपाउंडर के पास उसकी प्रेग्नेंसी चेक कराने ले गए। जहां प्रेग्नेंसी कंफर्म होते ही युवक के होश उड़ गए। युवती शादी के लिए प्रेमी पर दबाव बनाने लगी। प्रेमी इससे परेशान हो गया और युवती को बच्चा गिराने को भी कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया था।

इसके बाद प्रेमी ने इससे पीछा छुड़ाने युवती को हत्या करने की साजिश रची। साजिश के तहत युवती को घूमाने के बहाने गांव से दूर लेमरू जंगल में लेकर गया, जहां सुनसान जगह पर युवती का गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया और लाश को खाई में फेंक दिया था।

परिजनों ने युवती असीमा बड़ा के लापता होने की सूचना चार साल पहले ​​​​​​​लेमरु ​​​​​​​थाना पुलिस में की थी। परिजनों ने बताया था कि युवती कोरबा में काम जाने के नाम से निकली थी और वापस नहीं लौटी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर इसकी खोजबीन शुरू की थी, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...