बेड के नीचे मच्छर अगरबत्ती लगाने वाले हो जाए सावधान! दुर्ग में मच्छर अगरबत्ती की वजह से वृद्ध महिला की मौत: बिस्तर के निचे रखा था अगरबत्ती… सुबह मिली अधजली लाश

दुर्ग। दुर्ग में एक वृद्ध महिला के सोते वक्त जिन्दा जलने से मौत हो गई। ये मामले दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र का है। दरहसल ये हादसा एक मच्छर की अगरबत्ती की वजह से हुआ। बताया जा रहा है कि, मच्छर की वजह से घर वालों ने मच्छर अगरबत्ती जलाकर बुजुर्ग के खाट के नीचे रख दिया थी। इससे उसकी खाट में पहले कंबल में आग लग गई और वृद्धा इसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने बताया कि जामुल निवासी दुखिया बाई उम्र 90 साल शुक्रवार को अपने घर पर सोई हुई थी। उसका बेटा और बहू अलग कमरे में सोए हुए थे। मच्छर न काटे इसके लिए बहू ने वृद्धा के कमरे में मच्छर अगरबत्ती जालकर खाटे के नीचे रख दिया था।

रात में ज्यादा ठंड होने की वजह से वृद्धा ने कंबल ओढ़ा तो वो नीचे लटक गया और मच्छर अगरबत्ती को टच कर गया। इससे कंबल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि ज्यादा उम्र होने के कारण वृद्ध महिला अस्वस्थ भी रहती थी। आग लगने के बाद वो खाट से उतरकर भाग नहीं सकी। अधिक धुंआ होने से उसका दम घुटने लगा और वो चिल्ला भी नहीं पाई।

इससे परिवार के सदस्यों ने उसकी चिल्लाने की आवाज भी नहीं सुनी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उन्हें घर में जलने की दुर्गंध आई। वे लोग बगल के कमरे में गए और देखा तो दुखिया बाई की लाश अधजली हालत में पड़ी हुई थी। घर वालों ने इसकी जानकारी जामुल पुलिस को दी। जामुल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमोर्टेम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...