CG – आंगनबाड़ी सहायिका को पति ने चूल्हे में जिंदा झोंका: पहले दोनों ने पी जमकर शराब, फिर हो गया विवाद, गुस्से में आ कर आरोपी ने महिला को उतार दिया मौत के घाट, पुलिस को गुमराह करने…

आंगनबाड़ी सहायिका को पति ने चूल्हे में जिंदा झोंका

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दिन पहले हुई आंगनबाड़ी सहायिका की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में खुलासा हुआ है। इस मामले में महिला के पति को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट करने क बाद उसे जलते हुए चूल्हे में ढकेल दिया था। चूल्हे की चपेट में आकर जलने से महिला की मौत हो गयी थी। उधर पुलिस को गुमराह करने के बाद आरोपी पति घर से जंगल चला गया था। देर शाम जंगल से लौटने के बाद उसने इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञता दिखाते हुए पुलिस को पत्नी की मौत की जानकारी दिया था।

आंगनबाड़ी सहायिका बृज कुंवर और पति कृष्णा टेकाम के बीच रिश्ते भी अच्छे नहीं थे और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। दोनों को शराब पीने की भी लत थी। शनिवार को पति-पत्नी ने जमकर महुआ शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कटघोरा SDOP पंकज ठाकुर ने बताया कि दोनों के बबीच विवाद इतना बढ़ गया कि कृष्णा ने बृज कुंवर की बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद उसने पत्नी को किचन के जलते चूल्हे में झोंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद वो गांव के ही जंगल में चला गया, ताकी लोगों को गुमराह किया जा सके और लगे कि मौत खाना बनाते वक्त चूल्हे में गिरकर हो गई है।

वारदात के वक्त घर में पति-पत्नी ही थे। बेटा बोरवेल कंपनी में काम पर गया हुआ था। लिहाजा, पत्नी को मारने के बाद कृष्णा जंगल भाग गया था। वहां से वह देर शाम को घर लौटा। उसने पत्नी के मरने की जानकारी पुलिस और गांववालों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले मौके पर जमा हो गए। इसके बाद बांगो पुलिस पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पूछताछ करने पर आरोपी गोल-मोल जवाब दे रहा था, जिससे पुलिस को उस पर शक हो गया।

पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना के वक्त वो शराब के नशे में धुत था। मारपीट के बाद पत्नी को जलाकर उसकी हत्या कर दी। किसी को उस पर शक न हो, इसलिए घर से चला गया। कबूलनामे के बाद पुलिस ने आरोपी

पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा टेकाम को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजन को सौंपा गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...