दुर्ग पुलिस ने एक मां के चेहरे पर लाई मुस्कान: पुलिस की सतर्कता ने खोए हुए बच्चे को सही सलामत उसकी मां तक पहुंचाया… SSP गर्ग ने खुद शेयर की थी बच्चे की तस्वीर

दुर्ग। दुर्ग पुलिस की सतर्कता से एक खोए हुए बच्चे को उसकी मां तक पहुंचाया गया। दरहसल, शनिवार को शाम करीबन 6 बजे के आसपास थाना नेवई पुलिस को एक 4 साल के बच्चे को कृष्णा टाकिज रोड में अकेले भटकते हूये पाये जाने की सूचना मिली। बच्चे का नाम पता पुछने पर बच्चा अपना नाम दक्ष बताया। वो अपने माता पिता का नाम नहीं बता पा रहा था। जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरि. पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा बच्चे के फोटो को दुर्ग जिला के पुलिस वाट्सअप ग्रुप्स थाना एवं चौकियों में भेजा गया। बच्चे के माता-पिता के पता तलाश करने निर्देशित किया गया था। बच्चे के फोटो को पुलिस के साईबर प्रहरी ग्रुपो में भी भेजा गया। साईबर प्रहरी ग्रुप में पुलिस के अलावा आम जनता भी इस ग्रुप के सदस्य है जिसके माध्यम से उसकी माता तक खबर पहुची की आपका बच्चा नेवई थाना क्षेत्र में भटकता मिला है। पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर दो घंटे में बच्चे की मां किरण कचलामे पति रामप्रसाद कचलामे निवासी तालपुरी मोगरा प्लैट थाना भिलाई नगर का पता तलाश कर बालक दक्ष को उसके माता किरण कचलामे के सुपुर्द किया गया। बच्चे को पाकर माता व बच्चे के चेहरे में आई मुस्कान।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...