भिलाई में 12वीं के छात्र की हत्या: बदमाशों ने धारदार चाकू से उतारा मौत के घाट… पुलिस ने 5 आरोपियों को किया अरेस्ट; वारदात की वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

फोटो कैप्शन : लेफ्ट- मृतक शिवम साव, राइट- आरोपी राहुल प्रजापति

भिलाई। भिलाई में फिर से एक हत्या की वारदात हुई है। कैंप इलाके में बीती रात कुछ लोगों ने मिलकर 12वीं क्लास के स्टूडेंट शिवम साव जिसकी उम्र 19 साल थी उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला छात्र को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में सभी 5 आरोपियों को पकड़ कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। ये मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। मृतक शिवम साव के चचेरे बड़े भाई करण साव ने जानकारी देते हुए कि, वो लोग टेंट हाउस चलाते हैं। रविवार शाम 7 बजे के करीब को वो लोग साहू लकड़ी टाल के पास पप्पू चौक में टेंट का सामान लोड कर रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा किया था। इसी दौरान पप्पू, अनिकेत और राहुल बाइक से आए और उनकी गाड़ी से भिड़ गए। इसके बाद वो लोग उनसे झगड़ा करने लगे।

झगड़ा करने के बाद तीनों लड़के वहां से चले गए और दो घंटे बार रात नौ बजे मिलन चौक निवासी चंद्रेश प्रधान, सुमित चौहान, अनिकेत चौहान, अनीष खान और राहुल प्रजापति चाकू और डंडा लेकर आए। वो लोग संतोष साव उसके नौकर गज्जू निर्मलकर और शिवम से झगड़ा करने लगे। उन्होंन पहले गज्जू के हाथ में चाकू मारा। यह देख वहां के लोगों ने उन्हें दौड़ाया तो सारे आरोपी वहां से भागे। इस दौरान शिवम उन्हें दौड़ाया। कुछ दूर में शिवम को अकेला पाकर चंद्रेश ने उसके पेट में चाकू मार दिया और वहां से भाग गए। चाकू लगने से शिवम लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। कुछ देर में उसके परिजन वहां पहुंचे उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शिवम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

छावनी थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि, पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वहीं शिवम की बॉडी को पोस्ट मार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार राहुल प्रजापति नाम के आरोपी ने 6 महीने पहले चटाई क्वार्टर में बाबा नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया था। इसके बाद हाफ मर्डर के आरोप में वो जेल में था और कुछ दिन पहले ही जेल से छूट कर बाहर आया था। जेल से बाहर आते ही उसने फिर से हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...