सेक्टर-9 मानव परिसर में लगेगी हनुमान भगवान की विशाल प्रतिमा… MLA देवेंद्र यादव ने की पहल, खुर्सीपार श्रीराम चौक में आज शाम भव्य आरती

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर बहुत ही सिद्ध मंदिर है और यहां लगातार भक्तों का आना-जाना लगा रहता है। आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विधायक देवेंद्र ने यह पहल किया कि सेक्टर-9 हनुमान मंदिर परिसर के समीप मानव परिसर में हनुमान जी की दुर्ग जिले की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और विधि विधान से पूजा किया जाएगा। विधायक देवेंद्र यादव के द्वारा हनुमान जन्मोत्सव पर सेक्टर-1 शारदा मंदिर से हजारों भक्तों के साथ सेक्टर-9 हनुमान मंदिर तक पैदल ध्वज यात्रा निकाली जाती है। हर वर्ष एक जनवरी को मंदिर परिसर को सजाया जाता है एवं हनुमान जन्मोत्सव पर हजारों भक्तों को के लिए भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। विधायक यादव ने अपने कार्यकाल में खुर्सीपार में श्रीराम चौक का भी निर्माण कराया है आज अयोध्या में श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शाम 6:00 बजे भव्य आरती एवम भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...