अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मिनी इंडिया भिलाई हुआ राममय… पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

भिलाई। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु भारत भिलाई आज राममय हो गई है। चारों ओर भगवा के साथ जय श्रीराम के नारे गुंजायमान हो रहे हैं। इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय आज भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण पर हर्ष जताते हुए कहा कि 5 सदियों के लबे इंतजार के बाद रामलला अपने मंदिर में विराजे हैं, इससे सुखद कुछ नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से यह शुभ कार्य सम्पन्न हुआ। निश्चित ही यह ऐतिहासिक दिन है जिसे भव्य रूप से हम सभी मनाएंगे और श्रीराम ज्योति से अपने घरों को रोशन करेंगे।

पाण्डेय आज न्यू खुर्सीपार वार्ड 47 में आयोजित भव्य शोभायात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान भगवान राम के जयकारों से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। भगवान राम के शोभायात्रा के दौरान भगवान राम के भजन कीर्तन पर राम भक्त जमकर थिरके। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान राम भक्तों ने जमकर आतिशबाजी की। पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है यह क्षण हमें यूं ही नहीं मिला है। इसमें अनेक राम भक्तों की वर्षों की तपस्या, संघर्ष एवं बलिदान है। हम लोग बड़े ही सौभाग्यशाली हैं जो आज इस ऐतिहासिक और दिव्य क्षण के साक्षी बन रहे हैं।

उन्होनें आगे कहा कि, बड़े गर्व व सौभाग्य की बात है कि 500 वर्ष के इंतजार और कलियुग के वनवास के बाद हमारे प्रभु श्री रामलाल अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पधार रहे हैं। आज केवल अयोध्या नगरी ही नहीं बल्कि पूरे देश राममय होगा। जिस प्रकार देश के जन-जन में उमंग व उत्साह है वह दर्शाता है कि लोगों को वर्षों पुराना सपना अब पूरा हुआ है। शोभायात्रा के पश्चात पाण्डेय खुर्सीपार थाना में आयोजित चौकी कार्यक्रम, श्रीराम चौक मैदान मे आय़ोजित कार्यक्रम एवं बालाजी नगर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भेंट करते हुए उन्हें इस प्रभु श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी एवं सभी से अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाने का आह्वान किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...