राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा प्रगति नगर… लाइव प्रसारण के साथ हुआ सुंदरकांड का पाठ

भिलाई। अयोध्या में 22 जनवरी को राम भगवन की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस कड़ी में रिसाली के प्रगतिनगर वार्ड 23 भी अयोध्या की तरह भक्तिमय हो गया। हनुमान जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा प्रगति नगर श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजन किया गया। जिसमें अयोध्या द्वारा हो रहे प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रदर्शन किया गया साथ ही पंडित संतोष तिवारी के द्वारा सुंदरकांड पाठ किया गया। जिसमें समस्त प्रगति नगर वासी झूम उठे। सभी श्री राम के जयकारों से प्रगति नगर गूंज उठा जिसके पश्चात भोग भंडारे का वितरण किया गया वह सभी प्रगति नगर वासियों ने भोग ग्रहण कर श्री राम की जयकार के साथ कार्यक्रम का समापन किया। जिसमें मुख्य रूप से पार्षद धर्मेंद्र भगत श्री हनुमान जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष श्रीकांत राहटगांवर रमाशंकर सिंह टी बालकृष्ण विवेकानंद पांडे एल जी गुप्ता त्रिभुवन पांडे मंजू लता पांडे शीला प्रकाश डॉक्टर सोनाली चक्रवर्ती स्मिता रहाड़ागांवकर लक्ष्मी नायर नामदेव बारस्कर हरीश बारस्कर रवि शेखर ललिता मिश्रा वह समस्त प्रगति नगर वासी सम्मिलित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...