भिलाई में कल शुरू होगा फ्लड लाइट कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग का रोमांच: भिलाई TiMES की टीम के मैच से होगा शुभारंभ… आयोजन समिति प्रदान करेगी जर्सी, आज हुआ विमोचन; देखिये फिक्सचर

भिलाई। भिलाई में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रत्न भसीन के स्मृति में रात्रि कालीन कॉर्पोरेट क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन 26 जनवरी को शांति नगर दशहरा मैदान एवं क्रिकेट ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड में किया जाएगा। शांति नगर में पहला मुकाबला भिलाई टाइम्स और साइ राम ऑटोमोबाइल के मध्य और दूसरा मुकाबला शिवनाथ ऑटोमोबाइल और टेक बी के बीच खेला जाएगा। वहीं हाउसिंग बोर्ड क्रिकेट मैदान में पहला मुकाबला दुर्ग पुलिस और भिलाई चेंबर के मध्य और दूसरा मुकाबला नवा बूपा इंश्योरेंस कंपनी और आईटी 11 के मध्य खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र सिसकोल, बीएम शाह हॉस्पिटल, नगर निगम भिलाई, बंसल ब्रदर, मेडिकल क्रिकेट टीम की टीमें में भाग लेंगी। समस्त प्रतिभागी टीमों को शर्ट समिति द्वारा प्रदान किया जाएगा जिसका आज विमोचन किया गया। जहां प्रमुख रूप से शिव सागर मिश्रा पार्षद गण महेश वर्मा, संतोष मौर्य, कन्हैया सोनी, प्रहलाद शाह और श्रीधर रेड्डी उपस्थित थे। समस्त टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है हर ग्रुप में चार टीम हैं। जिनका आपस में लीग मैच खेलना है। हर ग्रुप की विजेता टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इसकी जानकारी आयोजन समिति के ललित मोहन ने दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गणेश विसर्जन में राजनांदगांव पुलिस का बड़ा एक्शन :...

राजनांदगांव। गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान राजनांदगांव शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। झांकी देखने उमड़ी भीड़ के...

दुर्ग में दुर्गा पंडाल में विवाद : बदमाशों ने...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में दुर्गा पंडाल के पास विवाद के बाद एक युवक को पिकअप वाहन से कुचलने का मामला सामने...

सुकमा में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय...

सुकमा। बाढ़ और जलभराव की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को सुकमा पहुंचे। उन्होंने जिले के प्रभावित इलाकों का दौरा कर...

भिलाई में होगा ‘द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़’ का...

भिलाई। छत्तीसगढ़ की गायन प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय मंच देने के लिए ‘तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉइस ऑफ छत्तीसगढ़’ सिंगिंग कॉन्टेस्ट का...