44 साल का मैनेजर, 22 साल की स्टाफ से हुआ प्यार… फिर इश्क में नाकाम सिरफिरे आशिक का खौफनाक इंतकाम… मिलने ऑफिस बुलाया और किया मर्डर, जानिए क्या थी हत्या की वजह

डेस्क। किसी भी प्रेम प्रसंग के मूल में प्यार होता है. यदि प्यार नहीं है, तो उसे आकर्षण या कई बार हवस की आग समझा जाता है. ऐसे संबंधों का अंजाम अक्सर खौफनाक हो सकता है. ऐसी ही एक वारदात झारखंड के कोयलांचल में स्थित धनबाद में सामने आई है. यहां शहर के श्रीराम प्लाजा में चल रहे टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस में मैनेजर का काम करने वाले एक शख्स को अपनी सहकर्मी से प्यार हो गया. मैनेजर की उम्र 44 साल है, जबकि उसकी प्रेमिका महज 22 साल की थी.

जानकारी के मुताबिक, टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस में मैनेजर नीरज आनंद और कंप्यूटर ऑपरेटर निशा कुमारी का प्रेम संबंध कुछ वर्षों तक चला. इसी बीच निशा के परिजनों ने उसकी शादी किसी दूसरे शहर में कर दी. इसकी वजह से उसने ऑफिस जाना छोड़ दिया. मैनेजर चाहता था कि वो उससे शादी कर ले. लेकिन परिजनों के दबाव में प्रेमिका ने इंकार कर दिया. इस वजह से दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ. शादी के बाद निशा अपने ससुराल चली गई.

निशा कुमारी के पिता दीपक भगत ने बताया कि उनकी बेटी कुछ दिन पहले ही मायके आई थी. रविवार को उसने एक सहेली की शादी में जाने की बात कहकर शॉपिंग के लिए कहा था. पिता ने उसे शहर के बैंकमोड़ पर बाइक से छोड़ दिया था. लेकिन देर रात होने तक जब वो घर नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए. उन लोगों ने बैंकमोड़ थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. अगले दिन ही टाटा म्युचुअल फंड के ऑफिस में निशा का शव मिल गया.

दीपक भगत को अपनी बेटी और मैनेजर के संबंधों के बारे में पता था. उन्हें समझ आ गया कि इस वारदात को वही अंजाम दे सकता है. उन्होंने पुलिस से नीरज और उसके साथी राहुल पर शक जताया. दूसरी तरफ नीरज इस वारदात के बाद फरार था. इसकी वजह से भी उस पर शक गहराता चला गया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज करते हुए नीरज की तलाश शुरू कर दी. सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.

इस चर्चित हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार बिनहा ने कहा कि धनसार थाना क्षेत्र के मनईटांड निवासी 22 वर्षीय निशा कुमारी की हत्या टाटा म्युचुअल फंड के ब्रांच मैनेजर 44 वर्षीय नीरज आनंद ने ही किया था. हत्या का कारण दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. निशा की शादी के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था.

मायके आई निशा को मिलने के लिए नीरज ने अपने ऑफिस में बुलाया था. रविवार होने की वजह से ऑफिस में कोई नहीं था. यहीं पर चाकू से वार करके उसने निशा की हत्या की थी. हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस इस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...