मगध तैलिक समाज द्वारा “कन्या सुरक्षा कार्यक्रम: सशक्ति से सुरक्षा” का आयोजन कल… समाज में जागरूकता बढ़ाने और बेटियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रयास

भिलाई। मगध तैलिक समाज ने “कन्या सुरक्षा कार्यक्रम: सशक्ति से सुरक्षा” का आयोजन करने का समर्थन देने के लिए समाज के सदस्यों को आमंत्रित किया है। यह सामाजिक पहल उन सभी सदस्यों को एक स्थान पर लाने का एक माध्यम है जो समाज में सशक्ति, सुरक्षा और एकता को प्रोत्साहित करने का संकल्प कर रहे हैं। राजेश कुमार, आई.टी. सेल हेड, ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और बेटियों की सुरक्षा को बढ़ावा देने का एक प्रयास है। कार्यक्रम के प्रभारी रितेश साव ने अपनी टीम के साथ मिलकर पूरे कार्यक्रम की सरचना को तैयार किया है, जिसमें धर्म और सांस्कृतिक महत्व, नारी शक्ति और शिक्षा का महत्व, अंतरजातीय विवाह का दुष्प्रभाव, समाज और परिवार का महत्व, और समाज और परिवार के प्रति बच्चों का दायित्व पर विचार किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होकर 1 बजे समापन होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राज्य कर्मचारी संघ दुर्ग की नई जिला कार्यकारिणी घोषित,...

दुर्ग: राज्य कर्मचारी संघ जिला दुर्ग इकाई की नई जिला एवं विकासखंड कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। प्रांतीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में संघ...

5 दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर भिलाई-दुर्ग में...

भिलाई-दुर्ग: बैंकों में सप्ताह में 5 दिन काम (5 Days Banking) की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स...

CG में दर्दनाक सड़क हादसा: बस्तर राइड पर निकली...

CG धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंबई की 24 वर्षीय महिला बाइकर रिद्धि ठक्कर की मौत हो...

दुर्ग में पैसों के विवाद में छोटे भाई की...

दुर्ग। इंदिरा नगर बघेरा में बुधवार सुबह पैसों के लेनदेन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया...