कई ग्रामों में आयोजित भागवत कथा और नवधा रामायण कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी CM विजय शर्मा, जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा और नवधा रामायण का श्रवण किया

रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा आज कबीरधाम जिला के ग्राम कल्याणपुर और छोटे पीपरटोला में आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित की और प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ग्राम खजरी में आयोजित नवधा रामायण प्रतियोगिता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों मे बहुत पहले से ही नवधा रामायण के आयोजन की परंपरा रही है। नवधा रामायण के माध्यम से रामायण मंडली भगवान श्री राम की जीवन-गाथा को गाकर लोगों को जीवन की सीख देते है और यही परंपरा आज भी चली आ रही है। इस अवसर पर कैलाश, ईश्वरी साहू, मनीराम साहू, संतोष मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...