भिलाई में सड़क हादसे में शादीशुदा महिला की मौत: फ्रेंड के साथ स्कूटी में जाते वक्त डंपर ने ठोका…! मृतिका के पति ने क्या बताया…?

भिलाई। दुर्ग जिले में हादसों का दौर जारी है। भिलाई के छावनी चौक में आज एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, एक डंपर ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर की टक्कर से स्कूटी चला रही महिला सड़क पर गिर गई। वहीं उसके पीछे बैठी उसकी दोस्त सड़क पर गिरी। इस वजह से उसके सिर में गहरी चोट आई। ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। ये मामला भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मृतिका वंदना देवांगन की दोस्त आराधना साहनी ने बताया कि, वो तिरंगा चौक छावनी में रहती है। उसकी दोस्त वंदना साहनी जिससे उसकी दोस्ती शेयर चैट में हुई थी। वो हाउसिंग बोर्ड में रहती थी। सोमवार सुबह वो उससे मिलने उसके घर आई थी। दोनों एक घंटे तक बैठे और बातें करते रहे। इसके बाद वंदना ने उसे कहा कि वो उसे छावनी चौक तक छोड़ दे वो घर जाएगी। इसके बाद आराधना अपनी स्कूटी से वंदना को छावनी चौक छोड़ने गई थी। दोपहर 12 बजे के करीब वो लोग जैसे ही छावनी चौक के पहुंचे पीछे एस तेज रफ्तार डंपर आया और उन्हें टक्कर मार कर भाग गया। आराधना ने बताया कि डंपर की टक्कर से वो स्कूटी लेकर एक साइड गिर गई, वहीं वंदना दूसरी साइड जा गिरी। उसके सिर में गहरी चोट आने से खून काफी बह रहा था। तभी वहां मौजूद छावनी के पार्षद ने अपनी गाड़ी से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया गया है। जामुल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि, वंदना जब भिलाई आई तो वो आरधना के साथ ही हाउसिंग बोर्ड में रहती थी। इस दौरान आराधना ने दीपक नाम के टैक्सी ड्राइवर से प्रेम विवाह कर ली। दीपक उसे लेकर तिरंगा चौक में रहने आ गया। इसके बाद जब भी मौका मिलता वंदना और आरधना एक दूसरे से मिलने चली जाती थीं। आराधना ने कहा इस दुर्घटना ने दो बहन जैसी सहेलियों को एक दूसरे इतना दूर कर दिया कि अब वो कभी एक नहीं हो पाएंगीं। वहीं दूसरी ओर मृतिका के पति ने इस हादसे को लेकर संशय जताया है। उसका कहना है कि, डंपर से एक्सीडेंट के बावजूद स्कूटी में करोच बही नहीं आई है। उसने क्या कुछ कहा आप भिलाई टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

आलेख : आदिवासी और हिंदू एक ही हैं

नई दिल्ली। कुछ विदेशी वित्त पोषित व्यक्तियों और समूहों द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के लिए एक अलग धर्म कोड की मांग करने के...

ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते नागरिक आपूर्ति अधिकारी...

बलरामपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपये...

25 करोड़ की रंगदारी मामले में शोएब ढेबर की...

रायपुर। कांग्रेस नेता आनंदमल कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी...

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की...

रायपुर। राजधानी रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने मंगलवार को दबिश दी। महाराष्ट्र से...