मुख्यमंत्री ने दिया CM पद से इस्तीफा: ED के हिरासत में ही राजयपाल को सौंपा त्यागपत्र… ये होंगे नए मुख्यमंत्री

रांची। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ED के रडार में है। इसी बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजयपाल को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन की ओर से चंपई सोरेन को नया नेता चुन लिया गया है। सत्तापक्ष की ओर से इससे संबंधित समर्थन पत्र भी राज्यपाल को सौंपा है। अब राज्यपाल को अगले कदम पर फैसला लेना है। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी राजभवन पहुंचे। ED की हिरासत में ही हेमंत सोरेन ने सीएम पद से इस्तीफा दिया। ऐसी चर्चा थी की हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन सीएम हो सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

जेएमएम की सांसद महुआ माझी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी हिरासत में ही राजभवन पहुंचकर अपना त्यागपत्र सौंपा। इससे पहले हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए ईडी की टीम सुबह करीब साढ़े 11 बजे रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी। कई घंटे की पूछताछ के बाद ही ये लग रहा थी कि जांच टीम उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। इसी के बाद चर्चा शुरू हो गई कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। अब साफ हो गया और चंपई सोरेन को ये जिम्मेदारी दी गई है।

चंपई सोरेन के बारें में जानिए
जेएमएम संस्थापक शिबू सोरेन के करीबी रहे चंपई सोरेन कोल्हान क्षेत्र में ‘टाइगर’ के नाम से चर्चित हैं। वो झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिग्गज नेताओं में शामिल हैं। वो जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। हेमंत सोरेन की कैबिनेट में वो मिनिस्टर भी थे। हेमंत सरकार में परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इससे पहले वे अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में जेएमएम-बीजेपी गठबंधन सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...