CG News : तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। जिले के अमरपुर क्षेत्र के बड़का जोभी में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा वन विभाग के तालाब में हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, मुनेश्वर नाग तालाब में गिर गए थे। पति को डूबता देख उनकी पत्नी घुघरी नाग ने उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

दोनों को डूबता देख रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गईं। हालांकि, एक ग्रामीण ने तत्परता दिखाते हुए जसमती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों को कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण निजी वाहन से शवों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कुसमी पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर हरेराम प्रसाद 1 साल...

दुर्ग। जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी...

सरगुजा: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, मंत्री राजेश...

अम्बिकापुर/दरिमा। सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली एक नवजात बच्ची के मामले को राज्य के पर्यटन एवं...

बस्तर में सनसनी: गड़े धन के लालच में 12...

जगदलपुर (बस्तर)। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के कोहकापाल पंचायत से अंधविश्वास और खौफनाक वारदात का मामला सामने आया है। यहां गड़े धन के लालच...

खादी पर 25% की छूट के साथ ‘सेल्फी विद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खादी एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय कारीगरों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने...