BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा: रूपकुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की कमान, दीपक महस्के को बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ के दो प्रमुख नेताओं को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश के दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की कमान दी गई है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में जश्न का माहौल राष्ट्रीय संगठन में प्रदेश के दो नेताओं को अहम पद मिलने के बाद छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। पार्टी नेताओं ने दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए इसे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

रूपकुमारी चौधरी संभालेंगी महिला मोर्चा की कमान सांसद रूपकुमारी चौधरी अब राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा की महिला संगठनात्मक गतिविधियों का नेतृत्व करेंगी। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमान मिलने से प्रदेश में महिला कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। वहीं, दीपक महस्के राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल रणनीति का समन्वय करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग-पुलिस की टीम पर हमला,...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला किए जाने का...

नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का मामला: डॉक्टर समेत 3...

रायपुर। राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जेब से...

कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेंजरा बाईपास के पास एक युवक का शव बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका...

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश...

रायपुर। भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए सैनिक स्कूल एक बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। यहां कक्षा...