भिलाई के एक तालाब में डूबने से 9 साल के बच्चे की मौत: SDRF की टीम ने निकाला डेड बॉडी, जानिए कहां का हैं मामला…?

भिलाई। भिलाई में बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। शनिवार शाम भिलाई तीन थाना क्षेत्र के पुरैना इलाके के एक तालाब में 9 वर्ष के बच्चे की डूब कर मौत हो गई है। जैसे ही इसकी जानकारी एसडीआरएफ के कंट्रोल रूम को मिली। एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और डीप ड्राइविंग कर 9 साल के बच्चे की डेड बॉडी को रेस्क्यू किया गया। बच्चे के शव को पुलिस को सौंप दिया गया है। मृतक की पहचान आर्यन ध्रुव, पिता मुकेश ध्रुव, उम्र 9 वर्ष, निवासी जागृति चौक, पुरैना भिलाई तीन दुर्गा के रूप में हुई है। एस.डी.आर.एफ की टीम में अनुभवी जवान राजकुमार यादव ने डीप डाइविंग कर बच्चे के शव को बाहर निकाला। यह जानकारी जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह ने दी। टीम में टीम प्रभारी ईश्वर खरे, हेमराज मेरावी, मोहन जांगड़े, राजेश यादव, विनय यादव, ओंकार, सूरज भांडेकर, हबीब खान अनीस शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

गंगरेल में ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ का आयोजन, सफल...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप और उद्यमिता क्षेत्र के लिए गंगरेल, धमतरी में आयोजित ‘मानसून स्टार्टअप रिट्रीट 2026’ खास आकर्षण का केंद्र रहा। प्रकृति की...

छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग में 50...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई...

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर फर्जी दस्तावेजों...

रायपुर। राजधानी रायपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला बेहद गंभीर मामला सामने आया है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक पिता...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ: कमल वैष्णव बने दुर्ग...

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने अपने संगठानात्मक विस्तार के तहत शासकीय प्राथमिक शाला शंकर नगर, दुर्ग के सहायक शिक्षक एलबी कमल वैष्णव को...