भिलाई निगम के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने साय सरकार की बजट को बताया मोदी सरकार की गारंटी वाला बजट… कहा- युवाओं से लेकर महिलाओं के लिए प्रावधान

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष और नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री दया सिंह ने साय सरकार के बजट का स्वागत किया है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की गारंटी वाला बजट है। इस बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिला और बड़े-बुजुर्गों व युवाओं के लिए एक से बढ़कर एक प्रावधान है। मोदी सरकार ने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलेगी। इसकी शुरुआत हो गई है। आज बजट में बतौर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरकार के बजट में सभी वर्गों के लिए राशि का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी है। बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं, कोई भार नहीं है। दया सिंह ने कहा कि, बजट में दुर्ग जिले के लिए बड़ी घोषणा है। दुर्ग में इंटरप्रोन्योरशिप सेंटर खुलेगा। छत्तीसगढ़ प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना की जाएगी। रतनपुर महामाया माई, डोंगरगढ़ बम्लेश्वरी मां, दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी मां, चंद्रपुर में चंद्रहासिनी मां समेत पांच शक्तिपीठों का विकास किया जाएगा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को 12000 वार्षिक दिया जाएगा। बिजली बिल हाफ योजना के लिए 1 हजार 274 करोड़ का प्रावधान किया गया है। रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री रामलला दर्शन योजना के लिए 35 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दुर्ग एवं सरगुजा जिले में कृषि यंत्री कार्यालय की स्थापना की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...